पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईएमयू पैसेंजर ट्रेन छह तक रद्द

ईएमयू पैसेंजर ट्रेन छह तक रद्द

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नक्सलियोंद्वारा मनाए जा रहे शहादत सप्ताह को देखते हुए रेल प्रशासन ने जहां ट्रेनों की रफ्तार में रोक लगाई है। वहीं आसनसोल गया के बीच चलने वालों ईएमयू पैसेंजर को 28 सितंबर से 6 अक्टूबर तक के लिए रद्द कर दिया गया है।

इससे कोडरमा से गया के बीच पड़ने वाले छोटे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। खासकर पहाड़पुर से कोडरमा आने वाले मजदूर जो प्रतिदिन अपने रोजीरोटी की तलाश में आते है सबसे ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

बताते चले की उक्त ट्रेन से सुबह 6 बजे से सैकड़ों की संख्या में प्रतिदिन रिक्शा चालक मजदूर कोडरमा आते है और फिर इसी ट्रेन से शाम को वापस जाते है। ऐसे में उक्त ट्रेन के रद्द होने से मजदूरों के सामने भुखमरी की समस्या खड़ी हो जाएगी। इस संबंध में परिचालन प्रबंधक वेद प्रकाश ने कहा कि एहतियात को तौर पर रेलवे ने यह कदम उठाया है, उन्होंने यह भी कहा कि राजधानी सहित कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के आगे पायलट इंजन चलाया जाएगा।