पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएफआई ने मनाई भगत सिंह की जयंती

एसएफआई ने मनाई भगत सिंह की जयंती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा . एसएफआईने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 106वीं जयंती मनाई गई। मौके पर कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर जिला सचिव रवि पासवान ने कहा कि भगत सिंह व्यक्ति नहीं विचारधारा का नाम है। उन्होंने युवा वर्ग को भगत सिंह के बताए रास्ते पर चलते हुए पूंजीवादी व्यवस्था के खिलाफ और मनुष्य द्वारा मनुष्य पर हो रहे शोषण के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्र नेता मुकेश यादव संचालन रविरंजन यादव ने किया। मौके पर राजू कुमार, संतोष पासवान, एनुल हक, दिलीप दास, मंटू तुरी, सिद्धार्थ सिंह, पुरुषोत्तम मेहता, रविकांत कुमार, श्रवण कुमार, पियूष कुमार, राजा सिंह, पवन कुमार सहित अन्य लाेग मौजूद थे।