उपायुक्त ने की योजनाओं की समीक्षा
कोडरमा . उपायुक्तके. रवि कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को जिले के सभी प्रखंडों में संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मनरेगा, इंदिरा आवास, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, पंचायत भवनों के निर्माण के अलावा लाभुकों के खातों के आधार सीडिंग के कार्य की प्रखंडवार समीक्षा की गई। मौके पर उपायुक्त कुमार द्वारा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही मनरेगा के तहत लक्ष्य के अनुरूप राशि खर्च करने के का निर्देश दिया गया। बैठक में डीडीसी अभय कुमार सिन्हा, निदेशक किरण बाला, जिला परिषद के अभियंता राज कुमार सिंह के अलावा सभी पंचायतों के पंचायत सेवक, रोजगार सेवक और बीपीओ उपस्थित थे।