पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोजगार देना सरकार का उद्देश्य : अन्नपूर्णा

रोजगार देना सरकार का उद्देश्य : अन्नपूर्णा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाभुकों के बीच चेक का वितरण करती जल संसाधन मंत्री अन्नपूर्णा देवी और कार्यक्रम में मौजूद लोग।

भास्कर न्यूज . झुमरीतिलैया

श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से 50 लाख की लागत से बने संयुक्त श्रम भवन का उद्घाटन जल संसाधन मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शनिवार को किया। मौके पर श्रम कल्याण केंद्र में आयोजित उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक रोजगार मुहैया कराने के प्रति कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही है। जिसका मकसद लोगों को स्वावलंबी बनाना है। उन्होंने सभी प्रखंडों के मुखिया से अपने-अपने पंचायत में बैठकर विभाग की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को विस्तृत रूप से ग्रामीणों को जानकारी देने पर बल देते हुए कहा कि हिस्से ग्रामीण लाभ उठा सके।

विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद नगर पर्षद अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद, बीडीओ प्रभाष कुमार दत्ता, प्रमुख राजकुमार यादव, मुखिया महेश प्रसाद यादव ने भी संबोधित करते हुए कहा कि जिस उद्देश्य से भवन का निर्माण कराया है उसका लाभ आम लोगों को मिल सके। श्रम अधीक्षक रामवचन पासवान ने विभाग द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाअोें पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मेहता, जिला प्रवक्ता सुदर्शन यादव, संजय शर्मा, श्यामसुंदर सिंघानिया, घनश्याम तुरी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, कोडरमा सदर के गिरिश चंद्र प्रसाद, मरकच्चो के ओमप्रकाश, जयनगर के विजय कुमार तथा संजय कुमार सहित दर्जनों मुखिया, पंसस, सदस्य सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

लाभुकोंको दिया चेक : समारोहमें मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने प्रसुति योजना के तहत 28 लाभुकों के बीच लगभग 1. 67 लाख रुपए अंत्येष्टि योजना के तहत 10 आश्रित लाभुकों के बीच 50 हजार और मेधावी पुत्र-पुत्री छात्रवृत्ति योजना के तहत 14 लाभुकों के बीच 10 हजार 750 रुपए का चेक वितरण किए गए। वहीं औजार सहायता योजनांतर्गत 18 निबंधित लाभुक श्रमिकों के बीच साइकिल 62 लाभुकों के बीच कुली कीट तथा 9 लाभुक श्रमिकों के बीच इलेक्ट्रिक कीट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने किया।