- Hindi News
- बेहतर कार्य के लिए मुखिया और जलसहिया सम्मानित
बेहतर कार्य के लिए मुखिया और जलसहिया सम्मानित
प्रखंड के कांको पंचायत के मुखिया महादेव राम और जल सहिया मुन्नी देवी को पंचायत में बेहतर कार्य करने के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री जय प्रकाश भाई पटेल विभाग के मुख्य अभियंता सह कार्यकारी निदेशक रमेश कुमार ने सम्मानित किया है। गत 26 सितंबर को श्री कृष्ण लोक प्रशासन, रांची में आयोजित राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के अंतर्गत झारखंड राज्य स्तरीय स्वच्छता जागरूकता अभियान के शुभारंभ के अवसर पर उन्हें तथा जल सहिया को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि कोडरमा जिले के एक मात्र पंचायत कांको को बेहतर कार्य करने को लेकर उक्त सम्मान दिया गया। मुखिया महादेव राम ने बताया कि पंचायत के जोलह कर्मा बेलखरा में जलमीनार के निर्माण के साथ-साथ पेयजल स्वच्छता विभाग के कई कार्य पंचायत क्षेत्र में संपन्न कराए गए है। सम्मानित किए जाने पर प्रमुख महेंद्र यादव, केबी यादव, पुरुषोत्तम यादव, सौदागर सिंह आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
प्रमाण पत्र को दिखाते मुखिया और जलसहिया।