माले का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न
जयनगर . प्रखंडके चदरा पिपराडीह में भाकपा माले रूपायडीह पंचायत का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें माले नेता इब्राहिम अंसारी, एम चंद्रा, बहादुर यादव, संयोजक मुन्ना यादव मौजूद थे। सम्मेलन में विधानसभा चुनाव की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया। मौके पर इब्राहिम अंसारी ने कहा कि केंद्र में जबसे भाजपा की शासन हुई तबसे जनता महंगाई से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि जेवीएम भाजपा कोडरमा लोकसभा बरकट्ठा विधानसभा का 10 सालों से शासन किया है, परन्तु जनता का विकास नहीं हो पाया। कार्यक्रम को एम चंद्रा, बहादुर यादव, राजकुमार पासवान, मुन्ना यादव, भोला यादव आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत सचिव सुरेंद्र सिंह ने की। मौके पर सेराज खान, तौकीर अंसारी, अलाउद्दीन अंसारी, राजू साव, फिरोज आलम, जहरी खातून, रेखा देवी, चिंता देवी, महबूब आलम समेत कई लोग मौजूद थे।