दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
चंदवारा . चंदवारापुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी युवक चतरा निवासी हसन नामक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी युवक को कोडरमा स्टेशन के पास गिरफ्तारी किया गया। उल्लेखनीय है कि भोंडो में उक्त युवक दवा दुकान चलता था। इस दौरान गांव की ही एक युवती ने उस पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।