पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मॉडलों में दिखी विज्ञान के प्रति सोच

मॉडलों में दिखी विज्ञान के प्रति सोच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा प्रखंड कई विद्यालयों में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मौके पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय(उर्दू) असनाबाद में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मो. मुस्लिम ने किया। मौके पर कलाम ग्रुप के छात्रों द्वारा वर्षा जल संचयन, राधाकृष्णन ग्रुप की ओर से जीव एवं वनस्पति अपशिष्ट से ऊर्जा उत्पन्न कर उसका विभिन्न उपयोग मुखर्जी ग्रुप की ओर से ऑटोमेटिक लाईटिंग सिस्टम की उपयोगिता पर प्रदर्शनी के अलावा अन्य विषयों पर मॉडल तैयार किए गए थे, जिसे लोगों ने काफी सराहा।

प्रदर्शनी का निरीक्षण एडीपीओ नलिनी रंजन एपीओ कुमार राज ने किया। मौके पर उन्होंने छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना है। कार्यक्रम सीआरपी निरंजन कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। वहीं विद्यालय सचिव मुश्ताक आलम ने विज्ञान प्रदर्शनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन पारा शिक्षक मुर्शिद आलम ने किया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक सहित छात्र मौजूद थे। वहीं मध्य विद्यालय इंदरवा शहरी में एसी/एसटी बालकों द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी पितांबर राय ने किया। मौके पर छात्रों ने पवन चक्की, सौर कुकर, वर्ष जल संग्रहण, वायुदाब मापी यंत्र, विद्युत परिपथ के मॉडल प्रस्तुत किए गए। यह कार्यक्रम सीआरपी अनिल श्रीवास्तव, विज्ञान शिक्षक नीलम कुमारी की देखरेख में आयोजित की गई। मौके पर विद्यालय के शिक्षक सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे। इसके अलावा मदरसातुल बनात हसनाबाद में वर्षा संचयन सहित अन्य प्रदर्शनी लगाए गए थे। प्रदर्शनी हेड मौलवी मो. कबीर उद्दीन, शिक्षक मो. नजमुल होदा की देखरेख में लगाया गया। वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय(उर्दू) भादोडीह में नवाचारी गतिविधि माइनोरिटी के तहत विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजन किया गया। मौके पर छात्रों ने पर्यावरण, विद्युत धारा और उसके प्रवाह, मानव कंकाल आदि के मॉडल प्रस्तुत की गई। मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष चुन्नू मंसूरी, प्रधानाध्यापक इसरारूक हक, सहित दर्ज