परसाबाद को प्रखंड बनाने की कवायद
कोडरमा | जयनगरप्रखंड को बांटकर परसाबाद प्रखंड बनाने की पहल तेज हो गई है। ग्रामीण विकास विभाग के अवर सचिव अनिल कुमार सिंह ने डीसी को प्रस्तावित परसाबाद प्रखंड शेष जयनगर प्रखंड में पड़ने वाले पंचायत, क्षेत्रफल, जनसंख्या, आधारभूत संरचना, आवागमन की स्थिति, कुल राजस्व ग्रामों में भूमि उपलब्धता, पंचायत समिति जिला परिषद की बैठक की कार्रवाई से संबंधित रिपोर्ट प्रमंडलीय आयुक्त की अनुशंसा के लिए कहा है। पत्र में जयनगर प्रखंड के सात मरकच्चो के दो पंचायतों को बांटकर नौ पंचायतों को जोड़कर परसाबाद के नाम से नया प्रखंड बनाने का अनुरोध किया गया है।