- Hindi News
- ओजोन परत का ह्रास मानवीय कार्यों का परिणाम : अभिषेक
ओजोन परत का ह्रास मानवीय कार्यों का परिणाम : अभिषेक
ओजोन परत का ह्रास मानवीय कार्यों का परिणाम : अभिषेक
कोडरमा | ओजोनसंरक्षण दिवस के अवसर पर जेजे कॉलेज में के बीएड संभाग में साइंस फोर सोसाइटी की ओर से एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रो. इंचार्ज डॉ. जेपी सिंह ने कहा कि ओजोन परत मनुष्य के लिए कंबल की तरह कार्य करता है। आेजोन परत को ह्रास हाेने से बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधा लगाए। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक अभिषेक ने कहा कि ओजोन परत का ह्रास मानवीय कार्यों का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि इसके संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता आई है, जिसका परिणाम है ओजोन परत के ह्रास में कमी आना। गोष्ठी का संचालन आलोक कुमार ने की, जबकि आभार प्रकट डॉ. शमशाद आलम ने किया। मौके पर डॉ. प्रवीण शर्मा, असरिता पन्ना, अनुपम रानी, सत्यनारायण, मनोज, सरोज, सावित्री, विनोद, अनुज, नवलकिशोर सहित कई लोग मौजूद थे।