- Hindi News
- पूर्वाग्रह से ग्रसित हाेकर विधायक लगा रहे आरोप : राजीव रंजन
पूर्वाग्रह से ग्रसित हाेकर विधायक लगा रहे आरोप : राजीव रंजन
> एनोस द्वारा डीसी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला लाने की बात कहे जाने पर डीसी ने रखा अपना पक्ष
भास्करन्यूज. सिमडेगा
कोलेबिरा विधायक एनोस एक्का द्वारा सिमडेगा के डीसी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला लाने की बात कहे जाने के बारे में शनिवार को डीसी राजीव रंजन ने अपना पक्ष रखा। आवासीय कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में डीसी ने कहा कि घटना के वक्त विधायक एनोस परिसदन में मौजूद ही नहीं थे, तो विशेषाधिकार हनन की बात कहां से आई।
डीसी ने कहा कि विधायक पूर्व के मामलों को लेकर पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर मुझ पर गलत आरोप लगा रहे हैं। डीसी ने कहा कि 15 अगस्त के दिन हुई गलत बयानबाजी के मामले में झारखंड पार्टी के दो कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसी के कारण विधायक गुस्सा निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टी की बैठक, रैली धरना आदि के लिए अनुमंडल पदाधिकारी को जानकारी दी जानी चाहिए तथा अनुमति लेकर ही परिसदन में बैठक करनी चाहिए। इसमें गलत क्या है।
उन्होंने कहा कि विधायक के कार्यकर्ताओं ने परिसदन में गलत व्यवहार किया जिसके कारण परिसदन के कर्मचारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। डीसी ने कहा कि नियम के विरुद्ध कार्य करने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती। प्रशासन हमेशा जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करके कार्य करने को प्राथमिकता देता है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की शाम विधायक एनोस एक्का ने आरोप लगाया था कि प्रशासन ने उन्हें सर्किट हाउस में बैठक करने नहीं दिया। उनपर तथा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज करने के लिए फोर्स भी भेज दिया गया और उन्हें सर्किट हाउस में नहीं घुसने दिया गया। इस मामले में विधायक एनोस ने डीसी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला लाने की बात कही थी।
अफसरों की तानाशाही देखकर लौट गए थे : एनोस
विधायकएनोस एक्का ने कहा कि वे खुद कार्यकर्ताओं के साथ सर्किट हाउस गए थे। वहां अफसरों की तानाशाही देखकर चुपचाप लौट गए थे। डीसी उनपर लाठी चार्ज कराना चाह रहे थे। एनोस ने कहा कि डीसी यह गलत बोल रहे हैं कि मैं सर्किट हाउस नहीं गया था। उन्होंने कहा कि सिमडेगा के डीसी को जनता पसंद कर रही है और ही कोई सरकारी अफसर। जब से आए हैं सिमडेगा पीछे जा रहा है। कार्य का निष्पादन रोककर रखे हैं और भ्रष्टाचार में डूबे हैं। एनोस ने कहा कि 15 अगस्त के मामले में