गांवों और विद्यालयों का सर्वे प्रारंभ
सिमडेगा. बिरसाकॉलेज सिमडेगा और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से जिले के 16 विद्यालयों और गांवों का सर्वे शनिवार को शुरू किया गया। सर्वे कार्य के निरीक्षण के लिए राज्य के असर कार्यक्रम के को-ऑर्डिनेटर के मनीरंजन कुमार सिमडेगा पहुंचे। उन्होंने नानेसेरा और किनकेल गांव तथा वहां के विद्यालयों में चल रहे सर्वे कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वॉलेंटियर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठककी तिथि बदली
कोलेबिरा .पीएलएफआई तथामाओवादी द्वारा आहूत बंद को देखते हुए पारा शिक्षक संघ के पुनर्गठन को लेकर अब 20 सितंबर को बैठक होगी। जानकारी अमर कुमार ने दी।