झापा की बैठक आयोजित
सिमडेगा. झारखंडपार्टी की जिला इकाई की बैठक विधायक एनोस एक्का के आवास में हुई। विधायक ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को रणनीति के तहत काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि कोलेबिरा और सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों में पांच-पांच लोगों की एक समिति बनाई जाए ताकि चुनाव का संचालन सही ढंग से हो सके। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता दो माह के लिए सभी काम धंधा छोड़कर पार्टी के लिए समय दें। बैठक में मतियस बागे, राधेश्याम प्रसाद, बिरसा मांझी, अरविंद सोरेंग, प्रदीप केशरी, चंदन लाल, ओमप्रकाश अग्रवाल आदि उपस्थित थे। इधर ईदगाह मोहल्ला में झापा की बैठक हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में सिमडेगा विस क्षेत्र के झापा प्रत्याशी मेनोन एक्का के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील की गई। बैठक में शमीम अख्तर, जहांगीर खान, मन्नान खान, जावेद हुसैन, नसीम खान, वसीम खान, सद्दाम कुरैशी, सुहैल खान, इम्तियाज, शकील अंसारी, तनवीर आदि उपस्थित थे।