पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंगनबाड़ी सेविका का चयन स्थगित

आंगनबाड़ी सेविका का चयन स्थगित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंडके अघरमा पंचायत में अघरमा पूर्वी क्षेत्र के लिए आंगनबाड़ी सेविका चयन का कार्य स्थगित कर दिया गया है। आंगनबाड़ी सेविका का चयन 11 फरवरी को किया जाना था लेकिन आपसी मतभेद के कारण चयन कार्य रोक दिया गया।

मुखिया मीना देवी ने बताया कि गांव के लोग गांव की ही एक महिला का चयन इस पद पर करना चाहते थे। वह महिला गांव की बहू है और इंटर पास है। ग्रामीणों का तर्क है कि इस महिला का घर आंगनबाड़ी केंद्र से बिलकुल निकट है। इस कारण इसी महिला का चयन किया जाना चाहिए। वहीं सीडीपीओ दूसरी महिला का चयन करना चाह रही थीं क्योंकि वह स्नातक है और उसने टीचर ट्रेनिंग किया है।

mग्रामीणों का कहना है कि इस महिला का घर आंगनबाड़ी केंद्र से डेढ़ किमी की दूरी पर है और वह आंगनबाड़ी केंद्र में ध्यान नहीं दे पाएगी।