स्वच्छ भारत अभियान प्रखंडों में शुरू
फुलवाटांगर में महिलाओं ने संभाली सफाई की कमान
जिलेके सभी प्रखंडों में शुक्रवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गई। जिला मुख्यालय के पीएचईडी कार्यालय परिसर के निकट से अभियान की शुरूआत की गई। विभाग के कार्यपालक अभियंता शशिभूषण पूरन, सहायक अभियंता जोय मिंज, कनीय अभियंता अश्विनी सरदार, संजय कुमार आदि ने झाडू के माध्यम से सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर कार्यपालक अभियंता ने कहा कि लोग आसपास गंदगी फैलाएं ताकि सफाई करने में ज्यादा समय बर्बाद हो। ठोस कचरा को एक निश्चित जगह में जगह में जमा करने के बाद उसे नष्ट कर दें एवं कचरा को सोखता गड्ढे में जमा कर उसे ढक दें जिससे हमारा भारत स्वच्छ एवं निर्मल हो। इस मौके पर अमरेश कुमार, मंजीत लाल, रामप्रवेश सिंह, बैसाखू बैठा सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे।
कोलेबिरा प्रखंड में अभियान की शुरूआत नवाटोली पंचायत भवन परिसर एवं आसपास के इलाकों में किया गया। मुखिया कुनुल होरो के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं को भारत निर्मल स्वच्छ बनाने का संकल्प लेने को कहा गया। केरसई प्रखंड में स्वच्छ भारत अभियान के तहत राजकीयकृत उच्च विद्यालय के बच्चों द्वारा सड़क की साफ सफाई की गई। प्राचार्य डा. सैय्यद शाहिद के नेतृत्व में स्कूल परिसर, स्कूल मोड़ विभिन्न पथों की साफ सफाई की गई। बच्चों से कहा गया कि वे क्षेत्र की साफ सफाई में अपना योगदान दें।
फोटोसंख्या - 3,4,5
सफाई अभियान में शामिल लोग।
केरसई में सफाई अभियान चलाते बच्चे।
जलडेगा में सफाई अभियान में शामिल बच्चे।
जलडेगा। प्रखंड मुख्यालय और परबा टिनगिना तथा अन्य पंचायतों में शुक्रवार से आठ दिवसीय स्वच्छता अभियान की शुरूआत हुई। प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ नागेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में स्कूल के बच्चों ने मेन रोड होते हुए बाजारटांड़ तक सफाई की। उन्होंने ग्रामीणों से घर और मोहल्ले को साफ सुथरा रखने की अपील की। परबा में ग्रामीणों ने कई जगह झाड़ियों को काटकर हटाया और गड्ढों में मिट्टी भरकर जल जमाव को खत्म करने का काम किया। अभियान में एमलेन कोनगाड़ी, बीईईओ बच्चू प्रसाद रजक, जेएसएस रमेश कुमार, फिलमोन समद आदि उपस्थित थे।
फोटो संख्या - 6
जलडेगा में भी शुरू किया गया स्वच्छता अभियान
सिमडेगा | स्वच्छभारत स्वच्छता अभियान के तहत सदर प