- Hindi News
- पारा शिक्षक के परिजनों को मिली सहायता राशि
पारा शिक्षक के परिजनों को मिली सहायता राशि
कोलेबिराथाना क्षेत्र के जटाटांड़ में कार्यरत और पिछले दिनों अज्ञात लोगों द्वारा मारे गए पारा शिक्षक मनोज कुमार के परिजनों को मंगलवार को झामुमो की ओर से एक लाख रुपए दिए गए।
पार्टी जिलाध्यक्ष लुइस कुजूर ने मनोज के पिता सुरसेन प्रसाद और पुत्र कुणाल और करण को आर्थिक सहायता प्रदान की। इधर पारा शिक्षक संघ ने मनोज के परिजनों को 24800 रुपए सहायता राशि प्रदान की। प्रखंड के पारा शिक्षक संघ की ओर से भी मनोज के परिजनों को आर्थिक सहायता दी गई है।
मौके पर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर रंधीर कुमार, गौरी प्रसाद सिंह, मिन्हाज अहमद, मारवाड़ी नायक, अनिता कुजूर, शिरोमणि समद, डाॅ. महेंद्र भगत, नंदलाल बड़ाईक, जिप सदस्य दीपशिखा कुमारी,नंदू अग्रवाल, विजय सोनी, संघ के आश्रित इंदवार, विवेक गोस्वामी, भुपेंद्र सिंह, बालमुकुंद सिंह, हीराचंद बड़ाईक आदि उपस्थित थे।