भाजपा की बैठक में हुई चुनावी समीक्षा
सिमडेगा | भाजपाकी मंगलवार को हुई बैठक में विधानसभा चुनाव पर चर्चा की गई। प्रिंस चौक स्थित अखौरी कंपाउंड में हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर ने की। बैठक में कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के पदधारियों और कार्यकर्ताओं ने चुनावी समीक्षा की। विधानसभा प्रभारी श्यामलाल शर्मा, संयोजक ओमप्रकाश साहू, अभय अखौरी, बसंत सोरेंग, समीर साहा, विकास जैन, जीत कुमार नायक, रूपधर सिंह आदि ने गंभीरतापूर्वक मतों का जोड़ घटाव किया। बैठक में मोतीलाल सिंह, रमेश साहू, रामविलास बड़ाईक, धनंजय केशरी, रामेश्वर सिंह, नारायण सिंह, शशिकला तिर्की, रूकमणि देवी, मंजू देवी, शिवनाथ मेहर, बसंत प्रधान, बुद्धदेव प्रधान, हरिशंकर साहू, मुरारी बड़ाईक, दुर्गा गुप्ता, भोला प्रसाद राजेश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।