- Hindi News
- चार विद्युत उपभोक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
चार विद्युत उपभोक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
सिमडेगा| विद्युतविभाग और फ्रेंचाइजी के पदाधिकारियों ने बुधवार को रेड डे पर अवैध कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के यहां छापेमारी की। विद्युत फ्रेंचाइजी के निरंजन कुमार नीरज ने बताया कि चार उपभोक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इन पर 46 हजार पांच सौ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। छापेमारी में विद्युत विभाग के ईई महादेव मुर्मू, कोलेबिरा के सहायक अभियंता सुनील कुमार टुडू, सिमडेगा के सहायक अभियंता अनुराग बोदरा, राघवेंद्र जी, जेमी मिंज और पुलिस बल के जवान शामिल थे।