पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनोस से मुलाकात के समय पर एसपी ने उठाए सवाल

एनोस से मुलाकात के समय पर एसपी ने उठाए सवाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडलकारामें बंद पूर्व मंत्री सह कोलेबिरा विधायक एनोस एक्का से मुलाकात करने आने वाले कुछ लोगों को दोपहर बारह बजे के बाद भी मिलने का अवसर दिए जाने पर एसपी राजीव रंजन ने सवाल उठाया। एसपी ने इस मामले में जेलर सुबोध पांडेय से पूछताछ की तो पता चला कि जेल अधीक्षक नंद जी राम के मौखिक आदेश पर ऐसा किया जा रहा है। एसपी ने जेलर से कहा कि इस संबंध में लिखित आदेश प्राप्त करें। एसपी राजीव रंजन ने जेल परिसर में कहा कि विशेष परिस्थिति की बात अलग है।

जब लालू प्रसाद रांची जेल में थे तब भी मुलाकात तय समय में ही होती थी, तो यहां नियम के साथ समझौता क्यों। एसपी ने मामले की जानकारी डीसी दीप्रवा लकड़ा को दी और यह जानकारी ली कि क्या इस मामले में डीसी के द्वारा कोई निर्देश जारी हुए हैं। सूत्रों के अनुसार डीसी ने मामले में जेल अधीक्षक और जेलर को शो कॉज करने की बात कही है।