रणबहादुर सिंह चौक का मना स्थापना दिवस
कोलेबिरा |ओहदार रणबहादुरसिंह चौक का 40वां स्थापना दिवस गुप्ता समाज संघ द्वारा मनाया गया। संघ के संरक्षक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि ओहदार रणबहादुर सिंह चौक की स्थापना वर्ष 1974 में की गई थी। कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के तत्कालीन विधायक स्व. एसके बागे ने 12 दिसंबर को चौक का उदघाटन किया था। कार्यक्रम में अमरनाथ सिंह, सरदार खिरोधर सिंह, वंशीधर सिंह, अर्जुन सिंह, हीरा प्रधान, रूपधर सिंह, अभिमन्यु सिंह, जलेश्वर सिंह, कृष्णा दास आिद मौजूद थे।