- Hindi News
- मुर्गी पालन शेड निर्माण में मिली गड़बड़ी
मुर्गी पालन शेड निर्माण में मिली गड़बड़ी
उपायुक्तदीप्रवा लकड़ा ने काेलेबिरा प्रखंड के शाहपुर पंचायत का दौरा कर जनसमस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।
दौरे के क्रम में शाहपुर पंचायत में आइडिया संस्था द्वारा मुर्गी पालन के लिए बनाए गए शेड का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में अनियमितता की संभावनाओं को देखते हुए शेड निर्माण में प्रयोग किए गए सीमेंट और बालू के टुकड़ों को अपने कब्जे में लेकर साथ ले आए। साथ ही उन्होंने इस जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की बात कही।
डीसी ने निरीक्षण के दौरान कहा कि कार्य में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित एनजीओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस क्रम में ग्रामीणों ने डीसी से शिकायत की कि बिजली कनेक्शन के लिए कोलेबिरा फ्रेंचाइजी के द्वारा एक-एक हजार रुपए की वसूली की गई है। इसपर डीसी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए फ्रेंचाइजी कर्मियों से जानकारी प्राप्त की। फ्रेंचाइजी कर्मियों ने स्वीकार किया कि उन लोगों ने कनेक्शन देने के नाम पर एक-एक हजार रुपए की वसूली की है।
इस पर डीसी ने कोलेबिरा बीडीओ को निर्देश दिया कि जिन उपभोक्ताओं से अधिक पैसे वसूले गए हैं, उसे अविलंब वापस कराया जाए अन्यथा दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएं। मौके पर कई अधिकारी मौजूद थे।