कोलेबिरा में बिजली आपूर्ति चरमराई
कोलेबिरा | प्रखंडमें इन दिनों बिजली आपूर्ति पूरी तरह से चरमरा गई है। रविवार की शाम गई बिजली का दर्शन सोमवार की शाम लोगों को हुआ। बिजली नहीं रहने से लोगों को जहां कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है वहीं उद्योग धंधे प्रभावित हो रहे हैं। कभी ग्रिड में खराबी, कभी कम बिजली मिलने और कभी लाइन में खराबी की बात कहकर बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। उपभोक्ताओं ने अविलंब बिजली आपूर्ति में सुधार लाने की मांग करते हुए कहा कि जल्द सुधार नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।