पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संत अर्नोल्ड स्कूल में अभिभावक गोष्ठी

संत अर्नोल्ड स्कूल में अभिभावक गोष्ठी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलेबिरा | संतअर्नोल्ड उवि तुरबुंगा में सोमवार को अभिभावक गोष्ठी सह परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोष्ठी में विद्यालय में पठन-पाठन की व्यवस्था और बेहतर बनाने पर चर्चा हुई। विद्यालय के प्राचार्य अनसेलम केरकेट्टा ने कहा कि शिक्षा के विकास के लिए अभिभावकों का योगदान महत्वपूर्ण है। अभिभावकों के सहयोग के बगैर बेहतर शिक्षा की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना दुनिया अंधकारमय है। शिक्षा से ही विकास संभव है। प्राचार्य ने बच्चों से लक्ष्य निर्धारण कर पढ़ाई करने को कहा। इस मौके पर रजत खेरवार, सिस्टर सुचिता, लाल साहू, खिरेन्द्र खड़िया, दुलारी टेटे एलिजाबेथ टेटे आदि उपस्थित थे।