हाई स्कूलों में दुर्गा पूजा अवकाश एक से
जिलेके सभी हाई स्कूलों में दुर्गा पूजा अवकाश एक अक्टूबर से दिया जाएगा। डीईओ अपराजिता झा ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मानव संसाधन विकास विभाग के सचिव के आदेश के आलोक में यह निर्णय लिया गया है। 30 सितंबर तक विद्यालयों में पठन-पाठन जारी रहेगा। प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में 29 सितंबर से आठ अक्टूबर तक दुर्गा पूजा की छुट्टी दी जाएगी। डीईओ ने बताया कि स्वच्छ भारत, स्वच्छता अभियान का प्रारंभ 25 सितंबर से जवाहर नवोदय विद्यालय कोलेबिरा, केंद्रीय विद्यालय सिमडेगा, सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका उवि में होगा। उच्च, प्राथमिक तथा मध्य विद्यालयों में 26 सितंबर से अभियान शुरू करने का निर्देश दिया गया है। गांधी जयंती और स्वच्छता अभियान शपथ ग्रहण समारोह दो अक्टूबर को होगा। इसके लिए जवाहर नवोदय उवि कोलेबिरा, केवी सिमडेगा, उर्सुलाइन कान्वेंट बालिका उवि सामटोली, उवि खूंटी टोली, संत मेरीज उवि सामटोली, कस्तूरबा विद्यालय सिमडेगा को निर्देश दिया गया है। सभी उवि के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि वे सात अक्टूबर को शपथ ग्रहण करें।