- Hindi News
- झापा ही करेगी जन समस्याओं का समाधान : एनोस
झापा ही करेगी जन समस्याओं का समाधान : एनोस
कोलेबिराविधायक एनोस एक्का रविवार को कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। मुख्यालय के सलडेगा में हुई बैठक में एनोस ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं से अन्य पार्टियों को कोई मतलब नहीं है। जब क्षेत्र में समस्या होती है, तो वे जनता से मिलते तक नहीं हैं। इंद्रजीत मांझी ने कहा कि सलडेगा के लोग 15 दिनों से मोमबत्ती की रोशनी में रहने को विवश हैं। बैठक में प्रदीप केशरी, बिरसा मांझी आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर हरिशचंद्र भगत, शिवशंकर राम, विजय उरांव, अनिल पुरी, शंकर प्रसाद, ललन प्रसाद, राधेश्याम, रोहित, मुख्तार, रितु, रामनाथ आदि उपस्थित थे। संचालन पुष्पा बड़ाईक ने किया। तामड़ा के चिकसुरा में एनोस ने ट्रांसफार्मर का उदघाटन किया। इस मौके पर भाजपा कांग्रेस के कई लोग झापा में शामिल हुए। इसमें फ्रांसिस केरकेट्टा, जुलिया डुंगडुंग, प्यारा, मगरीता केरकेट्टा, रोपन महतो आदि का माला पहनाकर पार्टी में शामिल किया गया। मौके पर असगर खान, दीपक लकड़ा, संजय बाड़ा, ओलिवर मिंज, मुर्शीद खान, जोन किंडो, नौशाद खलिफा, सोमराती खान, इकबाल, ओमप्रकाश अग्रवाल आदि उपस्थित थे। खैरनटोली स्कूल मोहल्ला में एनोस एक्का ने मोहल्ले के लोगों के साथ बैठक की। बैठक में सड़क, चापाकल, बीपीएल, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन आदि समस्याएं लोगों ने रखी। बैठक में जिला प्रभारी ओमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि झारखंड पार्टी जनता की समस्याओं का समाधान करती है। मौके पर अफजल, सोनू, फारूख, रफीक, मुमताज, जाबिर, इमरान, एहसान, रितेश आदि मौजूद थे।
बैठक में बोलते विधायक।