23 विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरित
कोलेबिरा | प्रखंडकार्यालय परिसर में कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न स्कूलों के 23 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। प्रखंड प्रमुख शांतिमुनि देवी ने छात्र-छात्राओं को साइकिल प्रदान की। इस मौके पर प्रमुख ने कहा कि साइकिल का इस्तेमाल स्कूल जाने और आने के लिए करें। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी हृदयनाथ पाण्डेय ने कहा कि सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराई जा रही है। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य रूमिता रश्मि देवी, मोनिका देवी, अनुपम बेक सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे।