सामाजिक अंकेक्षण के लिए जनसुनवाई
कोलेबिरा | कोलेबिरामें प्रखंड स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण के लिए जनसुनवाई कार्यक्रम हुई। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अमित मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत सचिवों ने अपने-अपने पंचायतों में संचालित योजनाओं का अंकेक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अंकेक्षण के क्रम में किसी भी पंचायत में मजदूरी बकाया होने या बेरोजगारी भत्ता से जुड़ा कोई मामला सामने नहीं आया। कार्यक्रम में पंचायत सचिवों ने जानकारी दी कि मनरेगा के तहत मजदूरों को उनके आवेदन के आधार पर घर के नजदीक काम उपलब्ध कराया गया है। कार्यक्रम में शीतल प्रसाद, पुष्पा कुमारी, राजेश उरांव, मुखिया शिरोमणि समद, अविनाशी बागे, कुनुल होरो, तुरतन मुंडा, ग्लेडसन टोपनो, अंजेला देवी, मीना देवी, पंचायत सचिव शिवशंकर राम और फागू नाग मौजूद थे।