बाघचंडी मंदिर में विशेष अनुष्ठान, ढोल-नगाड़े की थाप पर झूमे भक्त
कलश यात्रा में शामिल हुई 21 सौ महिलाएं
भास्करन्यूज | कोलेबिरा
प्रखंडके काल्हाटोली स्थित बाघचंडी मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल 21 सौ महिलाओं ने देवनदी से जल उठाया और जयकारा करती हुईं तीन किमी की दूरी तय कर मंदिर तक पहुंचीं। कलश यात्रा में ढोल नगाड़े बजते रहे और महिलाएं इसकी धुन पर झूमती रहीं। इससे काल्हाटोली में माहौल भक्तिमय बना रहा।
पंडित भरथु द्विवेदी ने पूजन कार्य संपन्न कराया। आयोजन में लगन सिंह, पंचम सिंह, तारकेश्वर सिंह आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वहीं पूजन स्थल पर पहुंचे श्रीरामरेखा धाम के महंत उमाकांत जी महाराज ने भक्तों का उत्साहवर्धन किया। शुक्रवार रात नागपुरिया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें भजनों की धूम रही। आसपास के श्रद्धालुओं ने इसका आनंद उठाया। शनिवार को अखंड हरिकीर्तन प्रारंभ होगा और इसका समापन रविवार को होगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोज नगेशिया, नंद लाल बड़ाईक, नंदु अग्रवाल, भागीरथी साहू, जीतन साहू, मोतीलाल साहू, प्रदीप कुमार, विनय अग्रवाल भोला साहू आदि उपस्थित थे।