- Hindi News
- हिम्मत है तो समर्थन वापस लें एनोस : झामुमो
हिम्मत है तो समर्थन वापस लें एनोस : झामुमो
सिमडेगा | झारखंडमुक्ति मोर्चा के जिला प्रवक्ता रंधीर कुमार ने बयान जारी कर कहा कि कोलेबिरा विधायक एनोस एक्का जनता को सरकार से समर्थन वापस ले लेना चाहिए। समर्थन के समय उन्होंने 16 सूत्री मांगें रखी थी, उसमें से कोई मांग पूरी नहीं हुई है। प्रवक्ता ने कहा कि उपायुक्त के बारे में एनोस एक्का की बयानबाजी सिर्फ एक दिखावा है। एनोस एक्का उपायुक्त को हटाने की मांग कर रहे हैं, जो दिखावा है। उन्होंने कहा कि एनोस में नैतिकता और हिम्मत है तो सरकार से समर्थन वापस ले कर दिखाएं। उन्होंने कहा है कि झामुमो मुख्यमंत्री को उपायुक्त के क्रियाकलापों से अवगत करा दिया है और जल्द ही इसपर कार्रवाई भी तय है। इस मामले में एनोस झूठा श्रेय लेने के लिए गलत बयानबाजी कर रहे हैं।