कदाचारमुक्त परीक्षा लेना प्राथमिकता : डीडीसी
सिमडेगा | मैट्रिकइंटरमीडिएट की परीक्षा के सफल संचालन के लिए उपविकास आयुक्त विजय कुमार मुंजनी की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय में बैठक हुई। डीडीसी ने केंद्राधीक्षकों से कहा कि कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
परीक्षा बड़े पैमाने पर हो रही है और हजारों की संख्या में परीक्षार्थी इसमें शामिल हो रहे हैं। इसलिए विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने विधि व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। डीडीसी ने कहा कि परीक्षा में कदाचार बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में एसडीओ दिलेश्वर महतो, पुलिस उपाधीक्षक, जिला शिक्षा अधीक्षक समेत कई प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी केंद्राधीक्षक मौजूद थे।
महापंचायतकी बैठक कल
सिमडेगा | आदिवासीअधिकार सुरक्षा महापंचायत की बैठक 11 फरवरी को कोलेबिरा प्रेस भवन में होगी। इसमें 21 फरवरी को होने वाले महासम्मेलन में चर्चा होगी।
सचिव विक्सल कोनगाड़ी ने लोगों से उपस्थिति की अपील की है।