100 मीटर दौड़ में आशीष और रोजालिया अव्वल
प्रखंडमुख्यालय में आयोजित बाल समागम में कई प्रतियोगिताएं हुई। बालक-बालिका वर्ग में सौ मीटर की दौड़ में आशिष सुरीन रोजालिया डांग, दो सौ मीटर में एनेम सोरेंग अंजली सोरेंग, 400 मी. दौड़ में शाहिद एनीस केरकेट्टा, लांग जंप में असीम सुरीन अंजलेन बुढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं हाई जंप में तिलेश्वरर सिंह , सौ मी. दौड़ जूनियर में साहित बड़ाईक, मनीष डुंगडुंग, दो सौ मी. जूनियर में लालमोहन सिंह, अंजू केरकेट्टा, बोरा दौड़ जलेबी रेस आदि में कुंदन केरकेट्टा, पूजा कुमारी ने बाजी मारी। निबंध में रितीका और पायल तथा वाद विवाद में रोशन नायक और दसमी कुमारी को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर जिप सदस्य फुलकुमारी समद, उपप्रमुख दुतामी हेमरोम, बीईईओ जय कुमार तिवारी, कुमुद बिहारी षाडंगी, लामोहन नायक, सुजीत प्रसाद, उपन डांग आदि उपस्थित थे।