भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक
कुंडहित|कुंडहित डाकबंगला मैदान में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। छह भाजपा कार्यकर्ताओं पर किए गए झूठे मुकदमा की निंदा की गई। लालटू घोष ने कहा कि युवा नेता संदीप रक्षित की लोकप्रियता को देखते हुए विधायक सत्यानंद झा उसकी प|ी वीथिका बौखला गई हैं। परेश चक्रवर्ती अन्य पर झूठा मुकदमा कराना उनके बौखलाहट का प्रतीक है। मुकदमा वापस नहीं लेने की स्थिति में उग्र आंदोलन करने की बात कही गई। बैठक में तपन मंडल, अन्नत प्रसाद मंडल, छोटन गोराईं, विष्टू मन्ना समेत अन्य की उपस्थिति हुई।