दो गुटों में मारपीट, मामला दर्ज
कुंडहित|कुंडहित थानाक्षेत्र के भेलुवा गांव निवासी उत्पल मंडल ने बुधवार को कांड संख्या 65/14 के तहत मामला दर्ज कराया है। गांव के कुशध्वज मंडल, तापस मंडल, विकास मंडल, मंत्री प्रसाद मंडल, दीपक मंडल, निखिल माजी, दामोदर दास, परिमल मंडल पर लाठी-डंडा से प्रहार कर घायल करने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि लक्ष्मी मंदिर पूजा कमेटी के सदस्यों से चंदा उगाही के दौरान संबंधित अभियुक्तों की झड़प हुई थी। मारपीट से संबंधित आरोप की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस मामला की तथ्यता को जानने का प्रयास कर रही है। वहीं दूसरी ओर गांव के ही परिमल मंडल परान मंडल ने मारपीट को लेकर कांड संख्या 64/14 के तहत उत्पल मंडल, हेमंत मंडल, प्रभात मंडल, श्रीराम घोष, दीनू माजी, श्यामल माजी, बबलू मंडल, दीपक माजी को अभियुक्त बनाया है। नाटक रिहर्सल के क्रम में ही आरोपियों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया।