प्रेक्षक ने बूथों का लिया जायजा
कुंडहित|चुनाव प्रेक्षकशफीक अहमद रैना ने मंगलवार को कुंडहित के अति संवेदनशील बूथों का जायजा लिया। उन्होंने बूथ नंबर 89, 90 उत्क्रमित उच्च विद्यालय बाबुपुर, 118 उच्च विद्यालय अम्बा, 127 तुलसीचक, 138,139 उच्च विद्यालय खजूरी तथा बूथ नंबर 92 उत्क्रमित उच्च विद्यालय इंद्रपहाड़ी का जायजा लिया। बूथ पर शौचालय, पानी की व्यवस्था रैम देख चुनाव प्रेक्षक रैना ने संतोष जाहिर किया। उन्होंने हर हाल में अधिक से अधिक मतदान चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने की बात कही। इस अवसर पर बीडीओ अरविंद कुमार ओझा भी मौजूद थे।