दो गुटों मंे झड़प, बमबारी, गिरफ्तार
बागडेहरीथाना क्षेत्र के मुराबेड़िया गांव में सोमवार की रात दो राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में हुई मारपीट और बमबारी की घटना के बाद बागडेहरी थाना में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्ष के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुराबेड़िया गांव निवासी शामिनी मंडल के आवेदन पर निर्मल गोप, गोराचांद गोप, आनंद गोप, गोविंद गोप, जयंत गोप, गद गोप, तामस गोप अन्य को अभियुक्त बनाया गया है। द्रौपदी गोप के आवेदन पर गोपाल मंडल, प्रलय मंडल, मलय मंडल, बबलू मंडल, अजय गोप, संजय गोप, फटिक गोप, हराधन जमादार, सन्यासी मंडल, दिलीप मंडल, राजु मंडल, स्वपन मंडल, जयदेव मंडल को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
बताया जाता है कि सोमवार की रात पार्टी का प्रचार रथ जैसे ही गांव में पहुंचा दो पक्ष आपस में भीड़ गए। इसके बाद बमबारी भी की गई। थाना में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि आरोपियों द्वारा एक पक्ष के दुकान को भी लुटने का प्रयास किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के एक-एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। बागडेहरी के थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने बताया कि दो व्यक्तियों के बीच की आपसी लड़ाई है।
गिरफ्तार आरोपी।