पेंटावेलेन को लेकर दिया गया प्रशिक्षण
कुंडहित|सीएचसी मेंपेंटावेलेंन टीका का प्रशिक्षण नर्सों को दिया गया। प्रशिक्षण में सीएचसी, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उपस्वास्थ्य केंद्रों के नर्सों ने भाग लिया। प्रशिक्षक बतौर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि पेंटावेंलेट टीका वर्तमान में हेपेटाइटिस बी और डीपीटी की प्राथमिक श्रेणी का स्थान लेगा। संस्थागत प्रसवों में जन्म के 24 घंटे के भीतर दी जाने वाली हेपेटाइटिस बी खुराक पहले की तरह जारी रहेगी। वहीं बताया गया कि हिब टीका का बूस्टर खुराक नहीं है। इसलिए 16 से 24 महीने और 5-6 वर्ष होने पर लगने वाले डीपीटी बूस्टर टीका पहले की तरह जारी रहेंगे। प्रशिक्षण में विजेंद्र लाल, मनोज प्रजापति, श्रीराम मंडल आदि उपस्थित हुए।