किया कुंडहित थाना का निरीक्षण
कुंडहित| जिलेमें नव पदस्थापित एसडीपीओ पूज्य प्रकाश ने शुक्रवार देर रात कुंडहित थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पुलिस पदाधिकारी को विधि व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। क्षेत्र में लगातार गस्ती दल को गस्ती लगाने का निर्देश दिया गया। लंबित मामलों के निष्पादन जल्द करने की बात कही। लकड़ी, कोयला चोरी को रोकने और संलिप्त लोगों को पकड़ कर कारवाई करने का निर्देश दिया।