स्थाई सरकार से ही विकास : भूपेंद्र
भाजपाकी चुनावी सभा शुक्रवार को बागडेहरी में हुई। पार्टी प्रत्याशी सत्यानंद झा बाटुल के पक्ष में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव एवं प्रदेश प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत हेलिकॉप्टर से आए। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भूपेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय पार्टी है और राज्य में एक स्थिर सरकार देगी। कहा कि राज्य में कोयला का प्रचुर भंडार है और 60 वर्ष तक यहां के कोयले को लूटने का काम किया गया है। कांग्रेस झामुमो की सरकार ने कोयला खदानों को आपस में बांट लिया। प्रदेश को एक पैसा भी नहीं मिला। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कानून लाया है जिसमें कोयला पर पहला अधिकार झारखंड का होगा तथा प्रदेश को ढाई लाख करोड़ रुपया मिलेगा। राज्य के विकास के लिए विशेष पैकेज की जरूरत नहीं, बल्कि राज्य के कोयले से ही विकास संभव है। राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क बिजली के क्षेत्र में विकास किए जाने की चर्चा करते हुए कहा कि आर्थिक, सामाजिक, महिला सुरक्षा रोजगार उपलब्ध कराना भाजपा का मुख्य उद्देश्य है। प्रदेश में स्थिर सरकार बनाने के लिए पार्टी प्रत्याशी सत्यानंद झा बाटुल को जिताने का आह्वान उन्होंने किया।
इस अवसर पर पार्टी प्रत्याशी सत्यानंद झा ने कहा कि झारखंड को कांग्रेस मुक्त बनाएंगे और भाजपा झारखंड में सुशासन लाएगी। पार्टी के नेतृत्व में जब स्थिर सरकार बनेगी, तो विकास के मामले में झारखंड देश में नंबर वन होगा। कहा कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत एक दिन में रिकॉर्ड एक करोड़ 25 लाख अकाउंट खुले थे। अब तक साढ़े छह करोड़ से अधिक बैंक अकाउंट खुल चुके हैं। स्थायी सरकार ही राज्य का विकास कर सकती है। मौके पर अनूप यादव, प्रदीप पैतंडी, खिरोद सिंह, परितोष राय, दुलाली बाउरी, शिवशक्ति बाउरी, शांति धीवर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
संबोधित करते भूपेंद्र यादव उमड़ी भीड़।