लाखों रुपए का सामान जल कर राख
कुंडहित|गुरुवार बीतीरात कुंडहित में मोबाइल दुकान में अचानक आग लग गई। लाखों रुपए का सामान जल कर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दुकानदार सद्दाम हुसैन ने बताया कि सभी सामान जल गए हैं। नगदी समेत तीन लाख रुपए का सामान जल गया। मोबाइल, कंप्यूटर, फ्रिज, इनवर्टर, रिचार्ज कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान जल कर राख हो गया। दुकान के दीवाल एवं छत भी फट गए हैं।