पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलाव जलाने की नहीं हुई व्यवस्था

अलाव जलाने की नहीं हुई व्यवस्था

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुंडहित | प्रखंडमें गत शनिवार से ही सर्दी में तेजी गई है। दिनभर सूर्य दिखाई नहीं पड़ रहा। अब लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा है। रह-रह कर चल रही सर्द हवा के झोंके से लोगों में कंपकंपी हो रही है। इसके बावजूद भी प्रखंड प्रशासन की ओर से अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की जा रही है। लोग ठंड के डर से घरों के अंदर दुबके हुए हैं। बस स्टॉप पर भी पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ था। अभी तक गरीब, असहाय लोगों के बीच कंबल का भी वितरण नहीं किया गया है। रिक्शा, ठेला फुटपाथी जिंदगी बिताने वाले किसी तरह से गुजारा कर रह हैं।