पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुष्ठ जागरूकता रथ को किया रवाना

कुष्ठ जागरूकता रथ को किया रवाना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुंडहित | जिलाग्रामीण स्वास्थ्य समिति जामताड़ा के कुष्ठ प्रभाग के तत्वावधान में सीएचसी कुंडहित से कुष्ठ उन्मूलन जागरूकता रथ निकाला गया। जागरूकता रथ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में घूम कर बीमारी के इलाज के बारे में लोगों को जागरूक करेगा। ताकि लोग जागरूक होकर कुष्ठ रोग का इलाज समय पर कर सकें। प्रचार रथ से लोगों को जानकारी दी जाएगी कि इसकी दवा सभी सरकारी अस्पताल में मुफ्त में उपलब्ध है। प्रचार कार्यक्रम से सुदूर ग्रामीण इलाके के लोगों को इससे जानकारी मिलेगी। बताया गया कि कुष्ठ मुक्त क्षेत्र के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।