झामुमो ने चलाया जनसंपर्क अभियान
कुंडहित|कुंडहित प्रखंडके गायपाथर, निजमनधारा गांव में झामुमो द्वारा गुरूवार को जनसंपर्क अभियान चलाया गया। वरीय कार्यकर्ता निर्मल मन्ना के अगुवाई में यह जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों की समस्या सुनीं और निदान का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बिजली की समस्या, रोजगार की अनुपलब्धता तथा पेयजल उपलब्ध कराने की मांग कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। चुनाव के बाद समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। घर घर जाकर प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।