पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम पद छोड़ने के लिए बाबूलाल को विवश किया था

सीएम पद छोड़ने के लिए बाबूलाल को विवश किया था

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडमें शिक्षकों की कमी, बिजली नहीं, सिंचाई के साधन नहीं, विकास नहीं इसके लिए पूरी तरह सेे भाजपा जिम्मेवार है। 14 वर्षों के कालखंड में भाजपा का ही मुख्यमंत्री अधिक समय तक सत्ता में रहा है। प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से भी अधिक समयावधि तक शासन अर्जुन मुंडा ने किया है। उपर्युक्त बातें सोमवार को झाविमो के झारखंड महासचिव प्रदीप यादव ने कुंडहित प्रखंड के लायकापुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि मरांडी के शासन में झारखंड में विकास कार्य में तेजी आई थी। लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के लिए बाध्य कर दिया गया। राज्य की सत्ता संभालने के लिए भाजपा के पास नेतृत्व की कमी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांगा जा रहा है। सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री कौन बनेगा भाजपा तय नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि झारखंड में झाविमो की सरकार बनी तो राज्य के किसानों को पेंशन का लाभ दिया जाएगा। सभी विद्यालयों के टॉपर छात्र को छात्रवृत्ति दी जाएगी ताकि वे आगे की पढ़ाई जारी रख सकें।

चुनावी सभा को संबोधित करते प्रदीप यादव मंच पर उपस्थित पार्टी नेता।

चुनावी सभा में शामिल लोग।

रणधीर सिंह के समर्थन में प्रदीप यादव ने मांगे वोट|पालाजोरी| आजादीके बाद से अब तक सारठ विस की जो दुर्दशा हुई है, उसे मिटाने के लिए इस बार क्षेत्र के युवा नेता के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले रणधीर सिंह को सारठ की कमान सौंपें। उक्त बातें झारखंड विकास मोर्चा के प्रधान महासचिव प्रदीप यादव ने सोमवार को पालोजोरी के कचहरी नवाडीह में एक एक चुनावी सभा में कही। लोगाें को संबोधित करते हुए प्रदीप यादव ने कहा कि सारठ के लोग पूर्व विधायक और स्पीकर से अब निजात पाना चाहते हैं। ऐसे लोगाें ने सारठ में एक कचरा जमा कर रखा है और इस बार के विस चुनाव में इस कचरे को साफ करने का काम सारठ के मतदाताओं को करना है। पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता अजीज मुबारकी युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि रणधीर सिंह ने क्षेत्र के लोगाें के साथ सीधा संवाद करने दिल से जुड़ने का काम किया है। लोगाें के दुख तकलीफों में रणधीर के शामिल होने की बात सारठ में आम हो गई है। सभी वक्ताआें ने कहा कि रणधीर सिंह को क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का एक बार मौका मिलना चाहिए। जनसभा में अन्य दलों के दर्जनों कार