- Hindi News
- शौचालय नमूना को लेकर राज मिस्त्रियों को प्रशिक्षण
शौचालय नमूना को लेकर राज मिस्त्रियों को प्रशिक्षण
कुंडहित|सरकार कीओर से स्वच्छता अभियान को प्रश्रय देने के लिए हर गांव में बीपीएल परिवार के बनने वाले शौचालय नमूना को लेकर सोमवार को कुंडहित प्रखंड स्थित विकास भवन में राज मिस्त्रियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। बीडीओ अरविंद कुमार ओझा मुखिया विमला हांसदा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर प्रशिक्षण का उद्घाटन किया। प्रशिक्षक विजय कुमार साह, सहयोगी प्रशिक्षक प्रार्थ प्रीतम मंडल ने राज मिस्त्रियों को शौचालय निर्माण विधि से पूरी तरह से अवगत किया। वहीं सरल गड्ढ़ा वाले जल अवरोधक शौचालय, द्वि-प्रशाखा गड्ढ़ा वाला जल अवरोधक एक गड्ढ़े वाला जल अवरोधक शौचालय निर्माण की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान सीआई आशीष कुमार, शिशिर बनर्जी, प्रखंड समन्वयक रफीक हुसैन, संकुल समन्वयक नित्य बाउरी, रूपा मंडल समेत कई राजमिस्त्री उपस्थित हुए।