कार्यकर्ता के खिलाफ प्राथमिकी
भाजपाका अंतर्कलह एक बार फिर सामने आया है। इस बार जिले के कुंडहित प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा मारपीट और हरिजन उत्पीड़न का मामला दायर किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में पार्टी कार्यकर्ता को ही नामजद अभियुक्त बनाया गया है। थाना क्षेत्र के बनकाठी गांव के भाजपा कार्यकर्ता मदन मोहन भंडारी एवं गोविंद हजारी के लिखित आवेदन पर थाना में कांड संख्या 63/14 दर्ज किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में भाजपा कार्यकर्ता काजल गोराई, जगबंधु घोष, परेश चक्रवर्ती, कृष्णा गोपाल महतो, आनंद महतो तथा षष्टीद लायक को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। आवेदन में कहा गया है कि एसबीआई कुंडहित के निकट चाय की दुकान पर आवेदक चाय पीने पहुंचा तो अभियुक्तगण नशा कर रहे थे। और सभी ने गाली गलौज प्रारंभ कर दिया और हरिजन कहकर प्रताड़ित किया। इस दौरान सूचक के साथ मारपीट भी किया। पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद में कार्यकर्ताओं की आपस की गुटबाजी प्रारंभ हो गई है।