पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शांति समिति की हुई बैठक

शांति समिति की हुई बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुंडहित | दुर्गापूजा बकरीद को लेकर सोमवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। सौहाद्रपूर्ण वातावरण भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का निर्णय लिया गया। वहीं बैठक में तीन दिनों तक शराब की दुकान बंद रखने की जानकारी कुंडहित थाना प्रभारी एससी चौधरी ने दी। पूजा पंडालों में चौकीदारों की तैनाती करने की बात कही गई।

उन्हें निर्देश दिया गया कि मेला के दौरान अश्लील हरकत करने वाले लोगों पर पैनी नजर रखी जाएगी। बैठक में एसआई गुलशन भांगड़ा, एएसआई कपिलदेव रविदास, शिवचरण उरांव, गया प्रसाद चांद, अभय सिंह, भीम सिंह, दुलाली बाउरी, प्रदीप पैतंडी, कैलाश सिंह आदि मौजूद थे।