पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राष्ट्रीय योजना माॅनिटरिंग की टीम ने लिया जायजा

राष्ट्रीय योजना माॅनिटरिंग की टीम ने लिया जायजा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीययोजना मॉनेटरिंग टीम के मदन गोपाल गुप्ता एवं ज्ञाननाथ झा ने कुंडहित प्रखंड के अम्बा, पालाजोड़ी एवं बागडेहरी पंचायत में चल रहे योजनाओं का निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने जब अम्बा पंचायत के रोजगार सेवक एवं पंचायत सचिव से सामाजिक अंकेक्षण की जानकारी मांगी। लेकिन कर्मियों ने जानकारी नहीं उपलब्ध करवाई।

मॉनेटरिंग टीम के सदस्यों ने जॉब कार्डधारी मजदूर की संख्या, मजदूरी दर, मजदूर काम मांगते है या नहीं एवं मजदूर जॉब कार्ड बनाने के इच्छुक है या नहीं इस बात की विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा इंदिरा आवास, सिंचाई कूप, भूमि समतलीकरण, शौचालय, पेयजल सहित अन्य योजनाओं का निरीक्षण टीम ने किया। सदस्यों ने पंचायत में बन रहे गोशाला निर्माण में अनियमितता को देखकर असंतोष जाहिर किया। टीम के सदस्यों ने कृष्णा भंडारी का सिंचाई कूप, कार्तिक बागती एवं महादेव मरांडी का इंदिरा आवास देखकर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान महिला समूह के क्रिया कलाप की जानकारी ली। मौके पर बीडीओ अरबिंद कुमार ओझा, जेई कुंदन कुमार, मुखिया गणमनी हांसदा, पेयजल के समन्वयक मो रफीक हुसैन, पूर्व मुखिया दुलू सिंह टुडू मौजूद थे।

निरीक्षण करते टीम के सदस्य।

खबरें और भी हैं...