पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 33 जोड़ियों का किया गया चयन

33 जोड़ियों का किया गया चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुंडहित | प्रखंडस्थित विकास भवन में सोमवार को मुख्यमंत्री कन्यादान चयन समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता पानमुनी हांसदा ने की। मुख्यमंत्री कन्या दान योजना के तहत जोड़ियों का भौतिक सत्यापन के आधार पर चयन किया गया। प्रखंड के 15 पंचायतों से जोड़े (दंपती) पहुंचे हुए थे। पंचायतवार भौतिक सत्यापन के बाद ही समिति ने जोड़ियों का चयन किया। करीब 66 आवेदन पड़े थे जिनमें 33 सही कागजात वाले जोड़ियों का बीपीएल स्कोर के आधार पर चयन किया गया था। हालांकि 15 दंपती का चयन पूर्ण रूप से नहीं हो पाया। बीडीओ अरविंद ओझा ने कहा कि 38 जोड़ियों का चयन होना है। शेष जोड़ियों का चयन अगली तिथि को किया जाएगा। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार, प्रमुख पानमुनी हांसदा, उप प्रमुख ननीचौड़ा चौधरी, विधायक प्रतिनिधि अनुप यादव, सांसद प्रतिनिधि जयश्वर मुर्मू, सीडीपीओ मुकुलिता घोष समेत पर्यवेक्षक अनिता मुर्मू, लक्ष्मीरानी दास, अनिता दास समेत अन्य लोग मौजूद थीं।