जानकारी से वंचित रह जाते हैं किसान
कुंडहित|प्रखंड परिसरमें मंगलवार को किसान मित्रों की बैठक हुई। बीएओ मनोरंजन मिर्धा ने उनकी बैठक में भाग लिया। किसान मित्रों ने आरोप लगाया कि बीटीएम से क्षेत्र में भेंट नहीं हो पाती है। किसान महत्वपूर्ण जानकारियों से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीविधि से खेती किए चार महीने बीतने को हैं। लेकिन उन्हें प्रोत्साहन राशि का चेक नहीं मिला है। दुर्गा पूजा नजदीक है, लेकिन उन्हें सम्मान राशि नहीं दी गई है। किसान कार्ड भी नहीं बांटा गया है। महीने में किसान मित्रों की बैठक होती है। उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी से समस्या समाधान किए जाने की मांग की है। बैठक में पंचायत के सभी किसान मित्रों ने भाग लिया।