नया चापानल गाड़े जाने की मांग
कुंडहित | जाड़ेके मौसम में ही चापानल खराब होने की शिकायत मिल रही है। कुंडहित प्रखंड अंतर्गत बाघाशोला आदिवासी टोला में सप्ताह भर से चापानल खराब पड़ा हुआ है। गांव में दो चापानल हैं जो दोनों सप्ताह भर से खराब हो कर पड़ा हुआ है। चापानल खराब रहने से ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों में से सुशील टुडू , बाबूराम मुर्मू , बाटुल टुडू, हरिदास हेम्ब्रम, राजकुमार हेम्ब्रम, प्रेम सोरेन, गंगाधर मुर्मू , जयदेव टुडू ने कहा कि पेयजल के लिए आधा किमी दूर से पानी लाना पड़ रहा है। पेयजल के लिए ग्रामीण परेशान हैं। गर्मी आते-आते पानी का लेयर और नीचे चला जाएगा। दोनों नल बहुत पुराना हो गया है। पानी भी ठीक से सप्लाई नहीं देता है। ग्रामीणों ने पंचायत से नया चापानल गाड़ने की मांग की है।